फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की पिटाई से क्षुब्ध हो किया खुदकुशी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंथरा में घर के बटवारे को लेकर भाभी-देवर में विवाद हो गया। बात गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के बाद महिला ने डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुर व देवर को हिरासत में लिया है।

क्षेत्र के ग्राम बंथरा निवासी रामऔतार पुत्र मानफूल ने बताया कि छोटे बेटे शिवम का भाभी ज्योति पत्नी हरिओम से घर के बंटवारे को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता है। सोमवार को बंटवारे को लेकर शिवम और ज्योति के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर ज्योति ने डीजल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस पर आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


ज्योति ने आरोप लगाया कि ससुर रामऔतार बाजार से सब्जी लेकर आए और उसे देने लगे। इस पर देवर शिवम व उसकी पत्नी सब्जी देने से मना करने लगे और गाली-गलौज पर आमादा हो गए। जब उसने विरोध किया तो दोनों लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसका पति ग्वालियर में प्राइवेट नौकरी करता है। यह लोग आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन


इसलिए उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस ने ससुर रामऔतार व देवर शिवम को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें