फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने शिक्षक की फेसबुक आईडी हैक की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुरवा। रामकली बुद्धीलाल साहू शिक्षण संस्थान के टीचर के स्कूल के ही दो छात्रों पर फेसबुक हैक कर उसमें अश्लील फोटो डालने की तहरीर कोतवाली में दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने दोनों छात्रों को कोतवाली बुलाया और मामले की जांच की।
विज्ञापन



कसबे में संचालित रामकली बुद्धीलाल साहू शिक्षण संस्थान टीचर शिवम का आरोप है कि स्कूल में इंटरमीडिएट के दो छात्रों ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली। फेसबुक आईडी पर स्कूल व उसके विषय में गलत पोस्ट कर लिया। इससे टीचर की बदनामी के साथ-साथ स्कूल की भी गरिमा गिरी। टीचर शिवम की तहरीर पर सीओ शशि शेखर दीक्षित ने दोनों छात्रों को कोतवाली बुलाया और मामले की जांच की। मामला छात्रों का होने से सीओ ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सीओ ने बताया कि बच्चों को समझा दिया गया है। आगे ऐसी हरकत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



छात्रों ने शिक्षक की फेसबुक आईडी हैक की
टीचर ने कोतवाली में दी तहरीर, सीओ ने छात्रों को हिदायत देकर छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें