फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पर्याप्त खाद होने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पर्याप्त खाद होने का दावा
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी बोले, समितियों पर उपलब्ध है भरपूर खाद, वफर गोदाम में भी स्टॉक सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद।
मानसून आते ही खाद व बीज की पर्याप्त उपलब्धता की तैयारी में सहकारिता व कृषि विभाग जुट गया है। अफसरों का दावा है कि किसानों को खाद व बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी।
सहकारिता विभाग के अपर जिला सहकारी अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि जिले में 70 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें से क्रियाशील समितियों पर 1818 मीट्रिक टन यूरिया, 1082 मीट्रिक टन एनपीके, 739 मीट्रिक टन डीएपी समेत कुल 3639 मीट्रिक टन खाद की उपलब्धता है। इसके अलावा वफर गोदाम में 4117 मीट्रिक टन यूरिया, 5609 मीट्रिक टन एनपीके, 2908 मीट्रिक टन डीएपी खाद का भंडार रखा है। समिति के सदस्य किसानों को किसी भी प्रकार की खाद की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां संतोष यादव का कहना है कि सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि साधन सहकारी समितियां नियमित रूप से खोले। नियमानुसार खाद का वितरण करें। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह खुद नियमित रूप से निरीक्षण कर खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाएंगे।
--
धान व मक्का का बीज भी आया
फर्रुखाबाद। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि धान का 325 क्विंटल बीज, मक्का का 150 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इसके अलावा संकर धान का 50 क्विंटल बीज वितरण किया जाएगा। इसके अलावा जनपद में बाजरा 50 क्विंटल, अरहर 5 क्विंटल, उर्द 16 क्विंटल, मूंग 15 क्विंटल, मूंगफली 4 क्विंटल, तिल 3 क्विंटल बंटवाने का भी लक्ष्य आया है। प्राइवेट कंपनियां स्टाल लगाकर बीज वितरित करेंगी। राजकीय बीज गोदामों पर ही स्टॉल लगेंगे। किसान अपनी मनपसंद प्रजाति का बीज खरीद सकेंगे। भुगतान नकद करना पडे़गा। अनुदान की धनराशि किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार खाद व बीज भरपूर मात्रा में है। राजकीय गोदामों पर निरीक्षण करके बीज वितरण व्यवस्था परखी जा रही है। जल्द ही निजी खाद की दुकानों पर भी छापेमारी करके खाद बिक्री का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

-----
समय से खाते में पहुंचे अनुदान
मुख्य विकास अधिकारी अविनाश कुमार ने अनुदान पर आए बीज का वितरण नियमानुसार व समय से कराने के निर्देश दिए हैं। बीज वितरण के बाद सब्सिडी की धनराशि किसानों के खाते में समय से भिजवाने की जिम्मेदारी जिला कृषि अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें