फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी एचटी लाइन ने ली किशोर की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी एचटी लाइन ने ली किशोर की जान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।साहयल थाना क्षेत्र के गांव अचानकपुर में सड़क किनारे टूट कर लटक रहे एचटी लाइन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणो ने दिबियापुर-बेला मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

अचानकपुर निवासी रामसेवक चतुर्वेदी गांव में ही लोगों के सहयोग से भागवत कथा करा रहे हैं। मंगलवार दोपहर रामसेवक का 15 साल का बेटा नीरज उर्फ कल्लू भागवत सुनने जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में लटक रहे एचटी लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दिबियापुर -बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष डीपी सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों का आरोप था कि यह तार दो दिन से लटक रहा है।

बिजली विभाग को सूचना भी दी गई इसके बावजूद भी तार को सही नहीं किया गया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष डीपी सिंह व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन


गीता शाक्य ने विभाग के लापरवाही पर कार्रवाई कराने और विभाग से मुआवजा दिलाना का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब एक घंटे में जाम खुल सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर लगाया दिबियापुर-बेला मार्ग पर जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें