फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजकीय पॉलिटेक्निक के 18 छात्रों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को जल प्रबंधन और जल शोधन क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी वीए टेक वाबाग लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। ड्राइव में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल और केमिकल इंजीनियरिंग शाखाओं के छात्रों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने परिचय सत्र में परियोजनाओं और कॅरिअर संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और तकनीकी व एचआर साक्षात्कार शामिल थे। प्लेसमेंट अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि कुल 18 छात्रों का चयन हुआ है, जिन्हें 3.73 लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर हुआ। चयनित विद्यार्थी जल शोधन और अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजनाओं में तकनीकी एवं संचालन कार्यों से जुड़ेंगे। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें