फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चौराहों पर रुक सवारी बैठाने पर 18 ऑटो सीज, 26 का चालान

Sun, 25 Jan 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर के चौराहे व हाईवे की सर्विस रोड पर ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने वाले चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को अभियान चलाते हुए 18 ऑटो को सीज व 26 का चालान किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर में कानपुर की तरफ से आने वाली सर्विस रोड, नमस्ते चौराहा व रूरा मार्ग पर ऑटो चालकों का अराजकता बनी रहती है। चालक सवारी बैठाने व उतारने के लिए बीच सड़क पर ही वाहन को खड़ा कर लेते हैं। ऐसे में रुक-रुक कर जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे राहगीरों को निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है। यातायात पुलिस ने लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बीते दो दिनों से अभियान चलाते हुए चालकों को सवारी वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी न मानने वालों पर अब कार्रवाई की जा रही है।
यातायात प्रभारी विवेक सिंह बताया कि नगर पंचायत द्वारा करीब 1.5 करोड़ की लागत से स्टैंड तैयार किया है। चालकों को वहीं से सवारी बैठाने के निर्देश हैं। इसके अलावा चौराहे से 100 मीटर की दूरी तक नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। चेतावनी के बाद भी नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कार्रवाई शुरू की गई है। कहा कि बीच सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने से मार्ग दुर्घटना होने की आशंका रहती है। अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें