फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरपुर के पशुबाड़े में भूख से तड़प रहे मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। क्षेत्र के वीरपुर गांव में बनाए गए पशुबाड़े में बंद छुट्टा मवेशी भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। चारे के नाम पर एक तिनका भी नहीं मिल रहा है। जिसके चलते कई की हालत बेहद दयनीय है। गाय और बछड़े मैदान में मिट्टी और धूल चाटते घूमते दिखाई दिए। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बंद मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करवाई जा रही है।
विज्ञापन

गांव पंचायत वीरपुर (घाटमपुर) में रेलवे लाइन के पार ऊसर में तकरीबन डेढ़ हेक्टेयर भूमि पर पशुबाड़ा बनवाया गया है। इसमें एक टीनशेड के अलावा दो पक्की नादें बनवाने के साथ ही चारों कंटीले तारों की बेरीकेटिंग व लोहे का गेट लगवाया गया है। बता दें कि रविवार को पशुबाड़े में तकरीबन 50 गाय, बछड़े और सांड़ों को रखा गया है। तहसीलदार अमित गुप्ता ने बताया कि पशुबाड़े में दो दिन पहले छुट्टा मवेशियों को भेजा गया है। जहां पर पशुबाड़े बनवाया गया है वह जगह वीरपुर गांव से तकरीबन एक किलोमीटर दूर जंगल में जगन्नाथपुर गांव की सीमा पर है। उन्होंने बताया कि पशुबाड़े में बंद मवेशियों के देखरेख और उनके चारे-पानी की व्यवस्था गांव पंचायतों को सौंपी गई है। जब बताया गया कि वीरपुर के पशुबाड़े में मवेशी भूख से तड़प रहे हैं तो उन्होंने खंड विकास अधिकारी से बात की। बीडीओ दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को चारे की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि शाम को कुछ पुआल मंगवाकर मवेशियों को खिलवाया गया है जबकि, उनके लिए चारे की और व्यवस्था करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें