बिल्हौर (कानपुर)। स्पोर्ट्स क्लब बिल्हौर की ओर से रघुवर दयाल विमलादेवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कानपुर ब्लू और लोहिया कार्प के बीच खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आगामी 5 जनवरी 2016 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष टीमें प्रति भागकर रही हैं।
मंगलवार कस्बे के बीआईसी मैदान पर स्पोर्ट्स क्लब बिल्हौर द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग ढंग से किया गया। प्रमुख आयोजक आरके शर्मा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि वीपी पांडे ने फीता क ाटने के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कानपुर ब्लू और लोहिया कार्प के मध्य खेला गया। लोहिया कार्प टीम ने टास जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 74 रन बनाए। इसमें शिवानी ने 30 और कशिश ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर ब्लू की टीम ने 17 ओवर और 7 विकेट गवाकर 75 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विजयी टीम की आरती ने 36 प्रीति ने 19 और हेमा 10 रन बनाए। पुरुष वर्ग के मुकाबले में कानपुर इलेविन और गांधी ग्राम के मध्य मैच हुआ। इस मैच को कानपुर इलेविन ने चार विकेट से जीता। टूर्नामेंट के दौरान सौरभ शर्मा, दीपक, कुश अग्निहोत्री, राजू, गौरव आदि मौजूद रहे।