कानपुर देहात। एकीकृत बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष रणधीर सिंह सिसोदिया और महामंत्री प्रदीप पांडेय विजयी घोषित किए गए। शुक्रवार को परिणाम आने के बाद अधिवक्ताओं ने फूल मालापहना कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों नेे अधिवक्ताओं की समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा दिया।
शुक्रवार को एसेसिएशन के गठन को लेकर मतदान कराया गया। सुबह से ही अधिवक्ताओं में वोट डालने का उत्साह दिखा। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 758 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह सिसोदिया ने 388 मत पाकर विजय हासिल की वहीं महामंत्री पद के लिए प्रदीप कुमार पांडेय 311 मत पाकर विजयी रहे। संयुक्त मंत्री के लिए अहिबरन सिंह चुने गए जबकि संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए महेंद्र सिंह राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजय श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए वह जागरूक रहकर उनके हकों की लड़ाई लड़ेंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अरविंद सिंह राठौर, दौलत ंसिंह , संग्राम सिंह, रमेश पांडेय, ओमकार सिंह, लाल मोहम्मद, डीएल सचान, नीलू यादव आदि मौजूद रहे।