फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 12 लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए पांच हादसों में बारह लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा कोतवाली की पुलिस चौकी जाजपुर के गांव दुबाई (गड़ाथा) के पास हुआ। थाना कुरारा (हमीरपुर) के गांव सिकरोढ़ी निवासी कैलाश (30) अपने मित्र राजेश (32) निवासी गांव पनिआरा थाना मौदहा (हमीरपुर) के साथ ट्रैक्टर लेकर अपने ससुर गांव दुबाई गड़ाथा निवासी रामसेवक के खेत जोतने आया था। दोपहर बाद वह ट्रैक्टर लेकर निकल रहा था। तभी, गांव के पास स्थित खारजा नहर पर अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर खड्ड में पलट गया। कैलाश और राजेश उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को कानपुर रेफर किया गया है।
दूसरा हादसा जहानाबाद रोड पर हुआ। गांव घुघुवा निवासी शैलेंद्र सिंह भदौरिया निजी बोलेरो से अपनी पत्नी रेखा (35) और बच्चों काव्या (4) एवं राम (2) के साथ परास गांव गया था। शाम को वहीं से घर लौट रहा था। कसबे के रेलवे क्रासिंग के निकट रोड पर बने डिवाइडर से उसकी बोलेरो टकराकर पलट गई, जिसमें पत्नी और दोनों बच्चों को चोटें आईं।
विज्ञापन

तीसरा हादसा कसबे के मुख्य चौराहे पर भोर पहर हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की टक्कर हो जाने से ट्रक का चालक और खलासी घायल हो गए। संयोग से उनको अधिक चोटें नहीं आईं जबकि, ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
पतारा के बरनांव रोड पर दो बाइकें टकरा जाने से उन पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी से दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। गांव बरनांव निवासी उपेंद्र सिंह (27), दीवान सिंह (37) और मलखान सिंह (45) तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर पतारा आ रहे थे। जैसे ही राजकीय पौधशाला के मोड़ पर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार उनको टक्कर मारता निकल गया। इससे तीनों बाइक समेत खड्ड में जा गिरे। सीएचसी से दीवान सिंह और मलखान सिंह को कानपुर रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। कानपुर रोड पर भोर पहर मौरंग लादकर जा रहे डंपर का ट्राला अचानक उखड़कर रोड पर जा गिरा। संयोग से उस समय रोड पर कोई नहीं था जिससे बड़ा हादसा होते बच गया। हादसा कसबे के नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज के सामने हुआ।
सजेती थानाक्षेत्र के धरछुआ मोड़ के पास किसी वाहन से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की हमीरपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिधौल गांव निवासी बबलू सचान (35) बीती रात बाइक से घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें