फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में पति ने किया दूसरा निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम से शादी के तीन माह बाद सऊदी अरब कमाने गए युवक पर पहली पत्नी ने दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। पहली पत्नी अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत करने आई। उसे हथगाम थाने भेजा गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ सिविल लाइन थाने के ममोला कालोनी निवासी हामिद हसन की बेटी आमरीन की 22 दिसंबर 2013 में हथगाम थाने के आसिफ उर्फ तौहीद से शादी हुई थी। आमरीन का आरोप है कि शादी के तीन माह बाद आसिफ सऊदी कमाने चला गया था। ससुरालीजनों की प्रताड़ना पर वह मायके चली गई थी। मायके से दोबारा ससुरालीजन उसे लेने नहीं गए। पक्षों के बीच अनबन होने पर आमरीन ने घरेलू हिंसा का मामला अलीगढ़ कोर्ट में दाखिल

किया। कोर्ट ने ससुराल पक्ष को कई बार तलब किया। किसी तरह का जवाब नहीं पहुंचा। कोर्ट ने फतेहपुर एसपी को पत्र लिखा। उसकी प्रतिलिपि लेकर परिवार शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचा। आमरीन ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी सऊदी में कर ली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पीड़िता और उसके परिवार को हथगाम थाने भेजा गया। थानेदार विजय राय ने बताया कि पीड़िता उनके पास नहीं आई है। उसके आने पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी में गए पति ने दूसरी शादी रचाई
अलीगढ़ से पहली पत्नी एसपी से शिकायत को पहुंची
कोर्ट ने एसपी को कार्रवाई के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें