फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल फाल्ट होने से 86 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। बीते शुक्रवार की रात कठिका पारेषण केंद्र से झींझक कस्बे के नवीन विद्युत उपकेंद्र से जाने वाली 32 केवी लाइन के जैतीपुर गांव के पास केबल फाल्ट होने से 86 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग के कर्मियों ने करीब 12 घंटे बाद फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

नवीन विद्युत उपकेंद्र से जाने वाली 32 केवी लाइन में जैतीपुर के पास रात बीती शुक्रवार की रात 11 बजे अचानक फाल्ट होने से आग लग गई। इससे झींझक से जुड़े अकारू, मंगलपुर, कांशीराम, औरंगाबाद व भोला नगर आदि गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बीते 6 नवंबर की रात भी 10:30 बजे इसी केबल में फाल्ट होने के कारण 12 घंटे नवीन विद्युत उपकेंन्द्र ठप रहा था।
मंगलपुर के संतोष प्रताप सिंह, लगरथा के नीरज राजावत, औरंगाबाद के राहुल सिंह, गौरी के राहुल गुप्ता आदि ने बताया कि आएदिन सप्लाई बाधित होती रहती है जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जेई विद्युत उपकेंन्द्र झीझक सचिन यादव ने बताया की जैतीपुर गांव के पास केबल जलने के कारण रात 11 बजे से सुबह 11 बजे तक करीब 12 घंटे सप्लाई बाधित रही केबल की मरम्मत कराने के बाद सप्लाई बहाल की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें