फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचौसी में सीएम के कार्यक्रम स्थल जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। आगामी 25 सितंबर को कंचौसी में मुख्यमंत्री की जनसभा होगी। रविवार को डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को देखा। अफसरों ने सभा स्थल व हैलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कंचौसी कस्बे में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की जनसभा होगी। वहीं, सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह व माता स्वर्गीय कनकरानी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम प्रस्तावित है। रविवार की दोपहर कंचौसी पहुंचे डीएम राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने मौके पर पहुंच कर सभा की तैयारियों के जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हैलीपैड के बनाए जाने के बाबत जानकारी ली। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिंहित कराया। अधिकारियों ने आसपास की जगह सड़क का निरीक्षण किया।
इस दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार राय, एसडीएम डेरापुर दीपाली कौशिक, बीडीओ झींझक प्रेमलाल, सीओ तेज बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर मंगलपुर तुलसीराम पांडेय के अलावा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, ब्लाक प्रमुख पति विपिन कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष प्रधान संघ प्रबल प्रताप सिंह, राघव अवस्थी, नरेंद्र सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे। सांसद ने बताया कि 25 सितंबर को 11 बजे कार्यक्रम होना है, जिसमें प्रतिमा अनावरण और जनसभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें