फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। तहसील कचहरी में कार्यरत वकील राजेंद्र धमाका को गिरफ्तार कर जेले भेजे जाने के विरोध में गुरुवार को साथी वकीलों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। तहसील पहुंचकर एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया। आरोप है कि पुलिस ने वकील के साथ मारपीट की है। उन्होंने प्रकरण की जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

राजेंद्र को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। उस पर किशोरी से रेप सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं, जिसके चलते उसे गिरफ्तार माती जेल भेज दिया। इधर, तहसील कचहरी के वकीलों ने धमाका प्रकरण को लेकर तीन दिन (सोमवार से बुधवार) तक हड़ताल रखी। जबकि, गुरुवार की दोपहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलापति त्रिपाठी की अगुवाई में वकीलों का जत्था नारेबाजी करता हुआ कोतवाली पहुंचा और घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना था कि उनके साथी राजेंद्र की गिरफ्तारी के पहले बार एसोसिएशन को सूचना दी जानी चाहिए थी। जबकि, यदि वह किसी मामले में वांछित था तो उसकी गिरफ्तारी दिन में की जानी चाहिए। वकीलों ने कोतवाल दिलीप कुमार बिंद से झड़प भी की।
कोतवाली के बाहर हो-हल्ला करने के बाद सभी वकील तहसील पहुंचे और वहां एसडीएम की गैर मौजूदगी में ज्ञापन तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपा। इस दौरान सादे कपड़ों में मोबाइल से वीडियोग्राफी कर रहे पुलिस के एक सिपाही से वकीलों ने धक्कामुक्की भी की और उसको वहां से भगा दिया। कुलदीप सिंह सेंगर, करुणेंद्र सचान, शिव सिंह, उजियारी लाल यादव, राजेश कुमार, एमपी सिंह, हरनाथ सिंह परमार, नवीन कमल और गुरुप्रसाद गौतम सहित अन्य वकील शामिल रहे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वह इस प्रकरण को लेकर माती जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें