फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ युवक ने की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

पीड़िता ने दी कोतवाली में तहरीर, पुलिस कर रही जांच
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीट दिया। बेटी की चीख सुन मां व छोटी बहन मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि वह शौचालय बनवा रही है। इसके लिए गुरुवार सुबह डस्ट लेने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीट दिया। उसके चीखने पर मां व छोटी बहन के अलावा अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। इससे आरोपी युवक मौके से भाग निकला। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें