फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध बालक ने फांसी लगाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक आठ वर्षीय बालक ने खेतों पर एक आम के पेड़ से प्लास्टिक की निवाड़ का फंदा बनाकर फांसी लगा जान देने का प्रयास किया। गांव की एक वृद्धा ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे उतार कर सीएचसी रसूलाबाद ले गए, जहां डॉक्टर अमित सक्सेना ने गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इधर, जिला अस्पताल से निजी अस्पताल के संचालक ने उसे अपने यहां ले जाकर भर्ती कर लिया। इतना ही नहीं अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर अस्पताल संचालकों ने बच्चे के परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

रसूलाबाद विकास नगर निवासी चंद्रशेखर रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार को उसका बड़ा पुत्र अमित (13) और छोटा सुमित (8) आपस में झगड़ गए। सुमित ने बड़े भाई अमित को दो तमाचे जड़ दिए। मां पार्वती ने सुमित को डांट दिया। इसके सुमित बकरी चराने खेतों पर चला गया। वहीं पर आम के पेड़ से प्लास्टिक की निवाड़ का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया।
तभी आम बीनने गईं गांव के बाबू सिंह चौहान की पत्नी ने जब बालक को फांसी पर झूलते देखा, तो जानकारी उसकी मां व परिजनों को दी । तब सभी लोग दौड़कर कर गए और उस बालक को उतारकर सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर अमित सक्सेना ने उसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में माती रोड स्थित एक निजी हास्पिटल के लोगों ने उसे गुमराह करके अपने यहां भर्ती कर लिए। उससे 60 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। परिजनों इतना रुपये देने से मना करके मरीज ले जाने की बात कही तो अस्पताल संचालकों ने तीमारदार विशाल, नजाकत अली से मारपीट की। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने ले गई। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें