फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप में पकड़ी अवैध असलहा की फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख गांव के बाहर बने एक नलकूप में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। बुधवार की दोपहर स्वाट टीम और रूरा पुलिस ने मिलकर छापेमारी की। मौके से पुलिस को बने असलहा व उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस को देखकर एक आरोपी फरार हो गया है, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिले में अभी नकली शराब बनाने का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि बुधवार को अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हो गया। स्वाट टीम व रूरा पुलिस ने संयुक्त रुप से अहरौली शेख निवासी कल्लन के नलकूप में छापेमारी की। वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कल्लन व कल्लापुर के विपिन को गिरफ्तार कर लिया। कमरे की तलाशी में पुलिस को एक तमंचा बारा बोर का, एक तमंचा 315 बोर का, दो कारतूस, दो खोखा, दो तमंचा अद्धनिर्मित, तमंचा बनाने के उपकरण गिलिंडर, आरी, रिंच, बोल्ट, रेगमाल, हथौड़ा, छेनी आदि बरामद हुई है।
एसओ रूरा अमर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वहां छापेमारी की गई थी। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मोहिन रजा फरार है उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए लोगों पर पहले से भोगनीपुर कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें