मोहम्मदाबाद। पत्नी व बेटे के साथ ससुराल से लौट रहे सैनिक को बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित दंपति ने बताया कि लुटेरे दस हजार रुपये व ढाई लाख कीमत के जेवर लूट ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरिया मुकुंद निवासी सैनिक हरवेंद्र सिंह शाक्य अपनी ससुराल जिला एटा थाना अलीगंज के गांव कैला गया था। शुक्रवार की शाम वह बाइक से ससुराल से लौट रहा था। साथ में पत्नी मंजूदेवी और पुत्र दीशांत भी था। गांव तकीपुर और हरकमपुर के पास बाइक सवार लुटेरों ने हरवेंद्र को रोक लिया। उसके साथ
मारपीट कर तमंचा से गोली मारने की धमकी दी। इससे महिला घबरा गई। लुटेरों ने महिला के कानों से झुमकी, पायल और सोने की चेन लूट ली। महिला का पर्स भी छीन लिया। पर्स में उसके और पति की दो अंगूठियां भी थी। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों बेवर की ओर भाग गए। एसएसआई सुशील पटेल ने जांच पड़ताल कर लुटेरों का सुराग लगाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सैनिक ने बताया कि लुटेरों ने उसके पास से 10 हजार रुपये और 2.50 लाख के जेवर लूट ले गए।
सैनिक से रुपये व ढाई लाख के जेवर लूटे
पुलिस ने सैनिक और उसकी पत्नी से मारपीट कर नगदी लूटी
लुटेरों ने 2.50 लाख के जेवर और 10 हजार की नगदी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो