फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद ही प्रदूषण नियंत्रण प्लांट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से लगा प्रदूषण नियंत्रण प्लांट चार दिन चलने के बाद बंद हो गया। इससे मिल में पूरी क्षमता के साथ उत्पादन कार्य भी नहीं चल रहा है। मिल से निकलने वाले काले धुएं से आसपास इलाके के लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने 20 नवंबर को द किसान चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ किया था। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण प्लांट लगे बिना मिल चालू कर दी गई थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शिकंजा कसने पर नौ जनवरी को मुंबई की एक कंपनी ने करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत से चीनी मिल में प्रदूषण नियंत्रण प्लांट लगाया गया। प्लांट तीन-चार दिन चलने के बाद बंद हो गया। प्लांट में दो मोटर लगी हैं। मिल के कर्मचारियों ने बताया कि

उत्पादन क्षमता को देखते हुए कम पावर की मोटर लगाई गई है। प्रदूषण प्लांट बंद होने के बावजूद चीनी मिल चालू कर दी गई। उत्पादन के दौरान मिल से निकलने वाले धुआं बिना संयंत्र के चिमनी से सीधे प्रवाहित होता है, इस कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन



चीनी मिल के जीएम डीके सक्सेना ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण प्लांट के पंखों में खराबी के कारण मिल को बंद करना पड़ा है। क्योंकि द्वारा बाईपास के द्वारा ही यह प्लांट चलता है। प्लांट के इंजीनियरों ने फेडरेशन संस्था को इसके बारे में लिखा है। जिस कार्यदायी संस्था को इसका ठेका दिया था। वह ही इसे पुन: ठीक करायेंगे।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण प्लांट चार दिन में बंद
द किसान चीनी मिल में 1.60 करोड़ से लगाया गया था संयंत्र, धुएं से आसपास के लोगों का जीना दूभर
20 नवंबर को पेराई सत्र हुआ था, प्लांट बंद होने के कारण रुक-रुक कर चलाई जा रही मिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें