फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दंपति से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बाइक से दवा दिलाने के लिए जाते समय दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को तमंचा दिखा कर नगदी और जेवर लूट लिए। घटना की सूचना होने के बाद भी पुलिस ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन



थाना नवाबगंज के गांव नगला इंद्र निवासी राहुल कुमार बुधवार को पत्नी सीमा को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए बाइक से मोहम्मदाबाद जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के गांव जसमापुर के पास पहुंचा। उसी समय पीछे से आए बदमाशों ने राहुल की बाइक को रोक लिया। इस दौरान लुटेरों ने गोट से तमंचा निकाल कर दंपति को लगा दिया।


इसके बाद लुटेरों ने राहुल से नगदी और महिला से सोने चांदी के जेवर लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। यहां पर भी उसकी किसी ने नहीं
विज्ञापन



सुनी। इसकी सूचना पीड़ित ने सीओ को दी। सीओ के निर्देश पर काफी देर बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी रजनीश चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन



तमंचा लगा दंपति से नगदी-जेवर लूटे
पत्नी का इलाज कराने मोहम्मदाबाद जा रहा था, सीओ के निर्देश पर लिखी गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें