फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। धान क्रय केेंद्रों का बुधवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसमें कम खरीद करने वाले केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। साथ ही किसानों का धान वरीयता से खरीदने के निर्देश दिए।
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा ने कस्बा व लालीपुर क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर धान की खरीद सुस्त मिली। किसानों से क्रय केंद्र की सुविधाओं के विषय में पूछा। असोथर प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ कामता प्रसाद मिश्र ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर एक कांटा से धान की खरीद होने पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि दो कांटा लगाकर किसानों के धान की तौल कराई जाए। इस मौके पर केंद्र प्रभारी मनोज कुमार, सहायक सुरेश चंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

उधर, प्रभारी सहायक निबंधक व सहायक प्रबंधक सहकारिता सीएल प्रजापति ने पीसीएफ के सीतापुर समिति क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी राजेंद्र कुमार ने क्रय केंद्र खाता में धनराशि न होने की समस्या बताई। प्रभारी एआर ने पीसीएफ प्रबंधक रफीक अहमद से धनराशि भेजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें