फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कांग्रेस ने मुस्लिम पर लगाया जीत का दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही कांग्रेस ने सदर नगर पालिका सीट पर मुस्लिम कार्ड खेला है। पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ीं सलमा अंसारी के पति और जरदोजी कारोबारी हाजी अहमद अंसारी को टिकट दिया गया है। कायमगंज नगर पालिका से नाथूराम मौर्य और शमशाबाद नगर पंचायत से फरहा को उम्मीदवार बनाया गया है।


कांग्र्रेस ने निकाय चुनाव के लिए फर्रुखाबाद, कायमगंज और शमशाबाद से उम्मीदवार से गुरुवार को अध्यक्ष पद के उम्मीरवार घोषित कर दिए। सदर और शमशाबाद में पार्टी ने मुस्लिम पर दांव लगाया है। सदर से हाजी अहमद अंसारी को टिकट दिया गया है। जरदोरी के बड़े कारोबारी अंसारी ने पिछले चुनाव में पत्नी
विज्ञापन



सलमा अंसारी को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा था। सपा और समर्थन के बावजूद वह तीसरे नंबर पर रहीं थीं। हारने के बावजूद अंसारी पिछले पांच साल से जनता के बीच सक्रिय थे। दो दिन पहले ही वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। अंसारी वर्ष 1989 में फुरफुर मियां के सामने सभासदी का चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। जीत के बाद फुरफुर मियां को सभासदों ने अध्यक्ष चुना था। उस चुनाव में भी अंसारी अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल थे।
विज्ञापन




अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित कायमगंज नगर पालिका से पार्टी ने नाथूराम को टिकट दिया है। दो बार सभासद रह चुके नाथूराम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। मुस्लिम बाहुल्य शमशाबाद नगर पंचायत से कांग्रेस ने मुफ्ती जफर अहमद काजमी की पत्नी फरहा को मैदान में उतारा है। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि तीन अन्य सीटों पर अध्यक्ष और सभी छह निकायों में सभासदों के प्रत्याशी जल्द तय कर लिए जाएंगे। सभी निकायों पर हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, शहर में हमारी जीत तय है।

शहर में कांग्रेस ने मुस्लिम पर लगाया दांव
हाजी अहमद अंसारी को दिया अध्यक्ष पद का टिकट
कायमगंज से नाथूराम, शमशाबाद से फरहा होंगी उम्मीवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें