फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनर टांगकर शुरू कर दिए धान खरीद केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। सरकारी धान खरीद शुरू हो गई। सोमवार पहला दिन था लेकिन शुरुआत केंद्रों पर पसरे सन्नाटे और आधी-अधूरी तैयारियों से हुई। खरीद केंद्रों में सिर्फ बैनर टंगे नजर आए। तराजू-कांटा और छन्ने आदि भी नहीं लगे। मंडल मुख्यालय में मात्र दो खरीद विपणन शाखा व यूपी एग्रो के खोले गए हैं। यह मंडी समिति परिसर में हैं।

चित्रकूटधाम मंडल में इस साल धान की बेहतर पैदावार देखते हुए शासन ने 52 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में 80 रुपये इजाफा करते हुए 1550 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की है। खरीद 25 सितंबर से शुरू किए जाने के निर्देश थे। बांदा में 17 और चित्रकूट में 9 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन


विपणन शाखा केंद्र के प्रभारी उदित नारायण सिंह मौके पर नहीं मिले। एक होमगार्ड जवान व प्राइवेट कर्मी मौजूद थे। केंद्र में अंदर से बाहर तक गंदगी का अंबार स्वच्छता अभियान की खिल्ली उड़ा रहा था। किसानों के लिए छाया व पानी के कोई इंतजाम नहीं हैं।


इसी केंद्र के सामने स्थित यूपी एग्रो के केंद्र में बैनर टांगकर कुछ कर्मचारी नमी मापक मशीन व पंखे की धूल साफ करते मिले। केंद्र प्रभारी शिवकुमार यादव का कहना था कि सभी तैयारियां हैं। लेकिन दिसंबर से पहले धान नहीं आता। उधर, खुहहंड, गिरवां व अतर्रा के धान खरीद केंद्रों पर बैनर भी नहीं मिले। यहां दिनभर ताले लटके रहे। उधर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोपेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों के खाते खोल दिए गए हैं। हालांकि इनमे अभी राशि नहीं भेजी गई। करीब छह लाख बोरों की खेप झांसी मंडल से मंगाई गई है।
विज्ञापन


संभागीय खाद्य नियंत्रक चित्रकूटधाम मंडल देवी प्रसाद ने बताया कि धान पककर चाहे जब किसान लेकर आएं, केंद्रों में सभी तैयारियां हर हाल में पूरी होनी चाहिए। प्रभारियों को धान खरीद का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। केंद्रों की रेंडम चेकिंग होगी। बंद मिले या अव्यवस्थाएं मिलीं तो कार्रवाई होगी। किसान धान बेंचने के पहले आनलाइन पंजीयन जरूर कराएं। ताकि उन्हें नंबर न लगाना पड़े।

-पहले दिन न तैयारियां, न धान बेचने वाले किसान
-चित्रकूटधाम मंडल में शुरू हो गई धान खरीद
-मंडल में 52 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें