फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। हाईवे पर गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। जीजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। साले का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बांदा के जरेली कोठी निवासी भोला यादव पुत्र रामकिशोर अपने भाई की ससुराल भरतकूप के गोंडा बीहरपुरवा आया था। उसके साले बीहरपुरवा निवासी लवकुश पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि बाइक से वह अपने जीजा भोला के साथ बाइक से मुख्यालय दवा लेने आ रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह भरतकूप कस्बे के पास पहुंचा तो पीछे से गिट्टी लदे ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे दोनों छिटककर दूर जा गिरे। घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भोला की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में भोला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें