फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों की हड़ताल से भटके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। वेतन समय से न मिलने व उत्पीड़न की कार्रवाई से नाराज फार्मासिस्टों ने शनिवार को अस्पताल में काम का बहिष्कार कर गेट के सामने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण मरीजों को दवाओं के लिए इधर से उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट संघ के पदाधिकारी अजय शिवहरे व मुन्नालाल गुप्ता, अखिलेश, सोम त्रिपाठी सहित अन्य ने शनिवार को सुबह से ही अस्पताल में काम का बहिष्कार कर धरना दिया। वह इस संबंध में ज्ञापन देकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर चुके हैं। इसी से नाराज सीएमओ ने कर्मचारियों को मनमानी तरीके से अनुपस्थित किए जाने का अभियान चला दिया।

आरोप लगाया पांच जुलाई को चिकित्सा कर्मी दिवाकर पांडेय ड्यूटी पर था। मगर सीएमओ ने उसी दिन ही नहीं बल्कि छह व सात जुलाई को भी अनुपस्थित कर दिया। फार्मासिस्ट सोमनारायन इमरजेंसी ड्यूटी पर था, उसकी ड्यूटी दो बजे से आठ बजे तक थी। वह अधीक्षक के साथ पारा गांव गया था उसे भी अनुपस्थित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य कर्मचारियों को भी अनुपस्थित किया गया है। नाराज फार्मासिस्ट शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में धरना दे चुके हैं। फार्मासिस्टों ने दावा किया कि उनके साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन व मांगे पूरी न होने पर बेसिक हेल्थ वर्कर भी उनके साथ आ जाएगा। सोमवार को उक्त कर्मचारी डीएम से भी मिलेंगे।

अस्पताल के अधीक्षक डा. अनिल सचान ने बताया कार्य बहिष्कार से आपात सेवाएं बाधित नहीं हो सकी। दवाओं के वितरण का काम उन्होंने सुनिश्चित कर लिया था। मगर कुछ मरीजों को दिक्कतें आईं। कुत्ता काटने के इंजेक्शन भी मरीजों को नहीं लग सके। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हड़ताल के चलते बंद होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसी तरह ब्लाक के पौथिया, विदोखर पचखुरा महान, मौहर व पत्योरा के अस्पताल बंद होने से भी वहां के मरीजों को बिना दवाओं के वापस जाना पड़ा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष निरंजन ने बताया स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से यह समस्या हुई है।

राठ प्रतिनिधि के अनुसार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के कार्य बहिष्कार से अस्पताल में मरीज दवाओं के लिए यहां भटकते रहे। फार्मासिस्ट बृजेश राजपूत, मनोज राजपूत, विवेक गुप्ता ने बताया यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन


-वेतन समय से मिलने व उत्पीड़न की कार्रवाई से नाराज हैं फार्मासिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें