फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधूना ब्लाक प्रमुख के खिलाफ 43 सदस्यों ने दिया अविश्वास पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। बिधूना ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर फिर संकट के बादल छाने लगे हैं। गुरुवार को बिधूना ब्लाक क्षेत्र के 43 बीडीसी सदस्यों ने डीएम जय प्रकाश सगर के समक्ष प्रस्तुत होकर अविश्वास के पक्ष में शपथ पत्र दिए हैं। डीएम ने सभी सदस्यों की परेड कराकर वीडियोग्राफी कराई। सपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान अभी बिधूना ब्लाक प्रमुख के पद पर काबिज हैं।

जून के पहले सप्ताह में कुछ सदस्यों ने पहुंचकर 51 सदस्यों के शपथ पत्र अविश्वास लाने के लिए दिया था। पिछले दिनों ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह चौहान ने 21 सदस्यों को डीएम के पास लेकर जाकर शपथ पत्र दिलाए थे। इसमें कहा गया था कि पहले दिए गए शपथ पत्र फर्जी थे।
विज्ञापन


गुरुवार को फिर से एक बार ब्लाक प्रमुख की कुर्सी की राजनीति गरमा गई। बिधूना ब्लाक के 43 बीडीसी सदस्यों ने पहुंचकर अविश्वास लाने में सहमति जताई। इस पर डीएम ने सभी सदस्यों की वीडियोग्राफी कराई और उनकी परेड कराकर पूछताछ की। बिधूना ब्लाक में 83 बीडीसी सदस्य हैं। नियम के मुताबिक 42 सदस्यों में ही अविश्वास लाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएम जय प्रकाश सगर ने बताया कि परेड कराकर वीडियोग्राफी कराई है। नियमानुसार कार्रवाई कर अविश्वास की तारीख तय की जाएगी। इस संबंध में बिधूना ब्लाक प्रमुख व सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि धनबल की बदौलत सदस्यों ती खरीद फरोख्त चल रही है।

- डीएम ने सभी बीडीसी सदस्यों की कराई वीडियोग्राफी, सपा जिलाध्यक्ष है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें