फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड सहित 17 लोग संक्रमित

विज्ञापन
बिल्हौर में कोरोना की जांच करता चिकित्साकर्मी - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। तहसील क्षेत्र के सभी विकास खंडों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। गुरुवार को हुई जांच में एक होमगार्ड समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

गुरुवार को सीएचसी, बिल्हौर और अन्य गांवों में कुल 210 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें सर्वाधिक 10 संक्रमित शेषपुर धर्मशाला गांव में मिले, जिन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया। इसी तरह अरौल-हलपुरा में एक-एक और तीन अन्य ग्रामीणों को कोरोना होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ककवन सीएचसी में 132 लोगों की जांच की गई, इसमें एक होमगार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर चौबेपुर में गुरुवार को 164 लोगों की कोरोना जांच की गई, इसमें एक बिल्हौर सर्किल के एक पुलिस अफसर सहित दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बिल्हौर सर्किल में कई अफसर 48 घंटे से होम क्वारंटीन हैं और मोबाइल से ही विभागीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें