फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए 17 सौ पुलिस कर्मी

विज्ञापन
पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते कमिश्नर, एडीजी, डीएम व अन्य अधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा ड्यूटी में करीब 17 सौ पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में गैर जनपद से फोर्स बुला लिया गया है। बाहर से आने वाले फोर्स के साथ अफसरों ने बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में एडीजी स्तर के दो अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जनसभा स्थल पर दो एडीजी स्तर के अधिकारियों के अलावा पांच एसपी, 12 एडीशनल एसपी, 18 सीओ, 35 इंस्पेक्टर, 240 सब इंस्पेक्टर व 15 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एसपीजी, एनएसजी, बम निरोधक दस्ता समेत डॉग स्क्वायड की टीम ने पहले से ही डेरा डाल दिया है।
कानपुर, जालौन, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत कई जनपदों से फोर्स बुलाया गया है। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के बाबत जानकारी हासिल की। बैठक में एडीजी भानु भास्कर व एसपी स्वप्रिल ममगाई ने पुलिस कर्मियों को लापरवाही न करने की हिदायत दी। साथ ही निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी समय मौजूद रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

फोन पर बात करने वालों पर होगी कार्रवाई
एडीजी भानु भास्कर ने निर्देश दिए किए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी जनसभा के दौरान अगर फोन में व्यस्त पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा ड्यूटी में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी कोई फोटो व वीडियो आदि नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें