फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धनतेरस पर हुई 165 रजिस्टि्यां, 1.50 करोड़ का मिला राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। धनतेरस पर जहां बाजारों में सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी से रौनक रही। वहीं जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त ने भी राजस्व लाभ हुआ। खराब सर्वर के बावजूद शनिवार को चारों निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ी रही। शाम छह बजे तक करीब 165 रजिस्ट्रियां हुईं जिसमें 1.50 करोड़ का राजस्व मिला।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन को शुभ मानकर कई लोग फ्लैट, मकान और जमीन की खरीद-बिक्री की। रजिस्ट्री के मामले में शाम छह बजे तक सदर तहसील सबसे आगे रही। यहां 50 संपत्तियों का बैनामा हुआ। अन्य तहसीलों में 35 से 40 रजिस्ट्रियां हुईं। एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि सर्वर खराबी के कारण काफी कम रजिस्ट्रियां हो सकी हैं। जिन लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन करा रखा था उन्हीं की हुई हैं। जिले में करीब 165 रजिस्ट्रियों से 1.50 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें