फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की धीमी रफ्तार, कैसे पाएं जाम से पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर कालपी का डेढ़ किमी अधूरा मार्ग जाम का प्रमुख कारण है। सुबह से देर रात तक मार्ग पर जाम लगना आम है। हालांकि हाईवे प्राधिकरण ने सर्विस रोड का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को भी पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम लगता रहा।
विज्ञापन


हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो सर्विस रोड बनते ही ओवरब्रिज का काम भी शुरू हो जाएगा। इस पूरे काम में करीब 70 करोड़ का खर्च अनुमानित है। इसके बाद कानपुर और झांसी की आने जाने वाले लोगों को जाम की दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कालपी के अधूरे पड़े हाईवे पर जाम में फंसना वाहन चालकों के लिए आम हो गया है।

जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से हाईवे प्राधिकरण की ओर से सर्विस रोड का काम एक बार शुरू किया गया है। जल्द ही लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। हाईवे प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी ने बताया कि सर्विस लेन निर्माण का काम चल रहा है, जिस कारण भी लोगों को आवाजाही में असुविधा हो रही है। लेकिन जब भी काम पूरा हो जाएगा, तब राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


800 मीटर लंबा होगा ओवरब्रिज
कालपी में बनने वाले ओवरब्रिज की लंबाई करीब 800 मीटर होगी। यह खानकाह शरीफ से शुरू होकर दुर्गा मंदिर के पास उतरेगा। भारी वाहन इसी ओवरब्रिज से होते हुए कानपुर झांसी की ओर आवागमन कर सकेंगे, जबकि कालपी को जाने वाले वाहनों के लिए सर्विस लेन तैयार की जा रही है।

काम की रफ्तार बढ़ाई जाए
व्यापारी बाबू सिंह का कहना है कि हाईवे की ओर चल रहे सर्विस लेन के काम में तेजी आनी चाहिए, दो तीन मशीनें और कर्मचारी और बढ़ाए जाएं ताकि जाम से जल्द से जल्द निजात मिल सके।

बरसात से पूर्व निपटे काम तो आराम
शिक्षण कार्य से जुड़े इम्तियाज का कहना है कि बरसात के पूर्व कम से कम सर्विस लेन का काम तो पूरा होना ही चाहिए, वर्ना हालात आज से और भी बदतर हो जाएंगे। जाम कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें