फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों को पकड़ने के लिए रात भर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। सराफ के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम के अलावा थाना पुलिस शनिवार रात भर क्षेत्र में दौड़ लगाती रही। घटनास्थल से लेकर सराफ की दुकान व आसपास के बीस किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस ने सराफ से भी पूछताछ की। एसपी ने 24 घंटे में लूट की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



असोहा थानाक्षेत्र के कंदरपुर निवासी सराफ अंकित सोनी की चंदनखेड़ा में दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर वैन से घर जा रहा था। कंदरपुर के निकट होंडा सिटी सवार बदमाशों ने वैन रोकने के बाद अंकित के चेहरे पर नशीला स्प्रे डाल दिया था। फिर दस लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। सराफ से लूट के बाद सीओ एमपी शर्मा, एएसपी वीके पांडेय व बाद में एसपी हरीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की थी। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम को रात में ही सक्रिय कर दिया गया था। पुलिस लुटेरे जिस दिशा में भागे थे उसके आसपास के गांवों में मुखबिरों की मदद से जांच की। असोहा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

हसनगंज के एक शातिर पर पुलिस को शक
सराफ से लूट का खुलासा करने में जुटी पुलिस ने शनिवार रात असोहा थानाक्षेत्र के एक शातिर अपराधी को हिरासत में लिया था। इसके अलावा हसनगंज थानाक्षेत्र के एक सक्रिय अपराधी को भी हिरासत में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हसनगंज निवासी अपराधी पूर्व में लूट की ऐसी ही घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


सक्रिय मोबाइल नंबरों की चल रही जांच
जिस स्थान पर लूट की घटना हुई उसके पांच किलोमीटर के दायरे में घटना के वक्त सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि इससे उसे अहम सुराग मिल जाएंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित सराफ के नंबर की भी जांच की जा रही है।

कारोबारियों के साथ सीओ करेंगे बैठक
जल्द ही पुरवा सर्किल के सभी बड़े कारोबारियों के साथ पुलिस मीटिंग करेगी। मीटिंग में सुरक्षा के इंतजामों पर चर्चा की जाएगी। सीओ पुरवा एमपी शर्मा ने बताया कि सभी कारोबारियों खासकर सराफा कारोबारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



- लूट में प्रयोग की गई होंडा सिटी कार की भी हुई तलाश
- घटनास्थल के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबर भी हो रहे ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें