फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि पुजारी की गिरफ्तारी से ब्लॉक प्रमुख ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख को आस्ट्रेलिया से फोन कर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले रवि पुजारी की गिरफ्तारी की सूचना से ब्लॉक प्रमुख ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले ने न्याय किया है। एसपी ने बताया कि अभी किसी सुरक्षा एजेंसी ने संपर्क नहीं किया है। संपर्क होने पर अजगैन थाने में दर्ज मुकदमे संबंधी पूरी रिपोर्ट दी जाएगी। फोन काल की ऑडियो क्लिप भी सुरक्षा एजेंसियों को दी जाएगी।
विज्ञापन



नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह के मोबाइल पर 17 सितंबर को शाम 5:17 बजे इंटरनेट काल आई। फोन करने वाले खुद को रवि पुजारी ने बताया था और तीन मिनट की बातचीत में नाम व व्यवसाय पर चर्चा के बाद कहा कि पांच करोड़ चाहिए मेरे को, वर्ना ठोक डालूंगा। एक नंबर मैसेज करता हूं दो दिन में बताना वर्ना तकलीफ में आ जाओगे। मेरे लोग तुमको ठोक देंगे। इसके बाद उसी दिन 5:31 बजे एक एसएमएस आया। लिखा कि मुझे पांच करोड़ चाहिए नहीं तो तुझे ठोक दूंगा।

अगले दिन दोपहर 1:27 बजे दोबारा एसएमएस रुपयों की मांग की गई है। अरुण सिंह ने एसपी हरीश कुमार को मामले की जानकारी दी और अजगैन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 19 सितंबर को मामला मीडिया में आने के बाद खुद को डॉन रवि पुजारी बताने वाले ने काल कर कहा कि मीडिया को मामला बताने से बच जाओगे क्या, तुमने तो मेरा काम आसान कर दिया। इसके बाद एसपी ने ब्लॉक प्रमुख को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई थी। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि मीडिया से रवि पुजारी की गिरफ्तारी की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-17 सितंबर को आस्ट्रेलिया से फोन कर मांगी थी पांच करोड़ रंगदारी
- एसपी ने बताया सुरक्षा एजेंसियां संपर्क करेंगी तो देंगे पूरी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें