फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनरमंदों को बढ़ावा देने से मिलेंगे रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुनरमंदों को बढ़ावा देने से मिलेंगे रोजगार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। एक्सपाइरेशनल डिस्ट्रिक्ट स्किल अभियान के तहत विभिन्न इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि एवं कौशल विकास से संबंधित प्रतिनिधियों की बैठक जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में हुई।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए विभिन्न सेक्टर्स ट्यूरिज्म एंड हास्पिटलिटी, ओडीओपी के तहत लकड़ी के खिलौने बनाने वाले प्रोजेक्ट पर विशेष प्रकार से प्रशिक्षण दिया जाए। जिससे लकड़ी के खिलौनों की पोर्टल के माध्यम से ई-सेलिंग की जाए। जिससे छोटे-छोटे उद्यमियों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये टैक्सी ड्राइवर, ई-रिक्शा ड्राइवर का प्रशिक्षण दिये जाने पर जोर दिया। कहा कि जनपद चित्रकूट को फूड प्रोसेसिंग व मेडिशनल प्लांट आदि में कार्य किए जाने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एमएसडीई के निदेशक आरके गुप्ता, उप निदेशक एके वर्मा आरडीएटी कानपुर, प्रशांत कटियार स्टेट हेड ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जनपद चित्रकूट के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार को बढ़ावा देने के लिए किया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, प्रिसिंपल आईटीआई विवेक कुमार तिवारी, एमआईएस मैनेजर रामबदन पटेल, पंकज अग्रवाल, अरूण गुप्ता, राहुल गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, मो. लतीफ, आलोक सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें