बीएसए ने दो शिक्षकों को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 8 व 9 जनवरी को शीतकालीन अवकाश था। जिसमें निर्देश दिए गए थे कि छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा लेकिन शिक्षक विद्यालय जाएंगे। जिसमें दो विद्यालयों में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बुलाकर विद्यालय की सफाई व पेंटिंग कार्य कराया। जिसकी जानकारी मिलने पर दो शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया। साथ ही एक दर्जन विद्यालय पुरी तरह से बंद पाए जाने की शिकायत मिलने पर प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने अधिक ठंड को देखते हुए 8 व 9 जनवरी को परिषदीय विद्यालयों का अवकाश घोषित किया था। जिसमें कंपोजिट स्कूल ग्रांट के उपयोग करने के आदेश दिए गए। मानिकपुर क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय मनगवां व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को छत पर चढ़कार सफाई व दीवाल की पोताई कराई गई। साथ ही छेरिहाखुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से मिड-डे मील बनवाया खाया गया। इस मामले में प्राथमिक विद्यालय मनगवंा के प्रधानाध्याक बृजेश सिंह व पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेरिहाखुर्द के प्रधानाध्यापक देवकुमार यादव को बीएसए प्रकाश सिंह ने निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि में दूसरे विद्यालयों में संबद्ध कर दिया गया है। इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र करेंगे।
एक दर्जन विद्यालय बंद रहे
चित्रकूट। विद्यालय बंद होने पर मानिकपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किहुनिया, भेड़ा, छेरिहा, रामपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमचुरनेरूवा, रामनगर क्षेत्र के बिसौंधा, हन्ना एक, व दो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हन्ना रामनगर, पूर्व मध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों से स्पष्टीकरण देने के लिए बीएस प्रकाश सिंह ने आदेश दिए हैं।