फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कड़कड़ाती ठंड में लाखों लगाएंगे डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पौष माह की अमावस्या का मेला शुरू हो गया है। शनिवार को इसका मुख्य स्नान होगा। जिला प्रशासन ने सभी स्थानों पर संभावित तैयारियां कर ली हैं। कड़ाके की ठंड में लाखों तीर्थयात्री मंदाकिनी में डुबकी लगाकर परिक्रमा करेंगे। रामघाट, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। इसके साथ रैन बसेरों में यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। मेला की व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। एक दिन पहले से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

अमावस्या मेला में लाखों श्रद्धालु शनिवार को रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाएंगे। अधिक ठंड को देखते हुए कई स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। परिक्रमा क्षेत्र सहित रामघाट की सफाई की गई है। पुलिस बल की मेला स्थल पर तैनाती की गई है। यूपी क े साथ एमपी के प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। यात्रियों के लिए मेला ट्रेनें व रोडवेज बसें भी चलाई गईं हैं। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था देखीं। रैन बसेरों व अलाव की स्थिति नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा ने मौके पर जाकर देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें