फर्नीचर आपूर्तिकर्ता की लौटाएं सामग्री कराएं एफआईआर
चित्रकूट। जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में सप्लाई किए गए फर्नीचर की गुणवत्ता खराब होने पर आपूर्तिकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विशाख जी अय्यर ने बीएसए को निर्देश दिए कि आपूर्तिकर्ता द्वारा मानक के अनुसार फर्नीचर की आपूर्ति नही की गयी है। बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि आपूर्तिकर्ता को एक माह का नोटिस देकर सामग्री को मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। जिसका समय आज समाप्त हो जायेगा। नाराज डीएम ने प्रथम सूचना रिपोर्ट तत्काल दर्ज कराकर आपूर्तिकर्ता को सामान लौटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बीईओ सेे स्पष्टीकरण मांगा जाय। गौरतलब है कि अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था कि परिषदीय विद्यालयों में आपूर्ति किए गया फर्नीचर की गुणवत्त्ता अच्छी नहीं है।
इसके बाद डीडीआरसी एवं बचपन डे-केयर सेंटर स्थापना के संबंध में बैठक हुयी जिसमें जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से टेंडर प्रक्त्रिस्या के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की और कहा कि इसके निर्माण के लिये सारी प्रक्त्रिस्या पूर्ण करते हुये चिन्हित स्थल पर बचपन डे केयर सेंटर की स्थापना का कार्य प्रारम्भ कराया जाय और समय से पूर्ण किया जाय।