फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक मुद्दों के सहारे विकास से ध्यान हटा रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक मुद्दों के सहारे विकास से ध्यान हटा रही भाजपा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सपा लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव डा. निर्भयसिंह पटेल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून राज खत्म है। किसान व नवजवान भटक रहा है भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों को आगे कर लोगों का विकास कार्य से ध्यान भटका रही है। भगवान श्रीराम के बाद अब भगवान हनुमानजी को जाति वर्ग भेद में बांट दिया है। आमजनमानस भाजपा सरकार से परेशान होकर अब पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के किए गए कामों की सराहना करने लगा है।
विज्ञापन

पहली बार गृह जनपद चित्रकूट पहुंचे डा. पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगरा में छात्रा की जलाकर हत्या के अलावा प्रतिदिन प्रदेश में बहू बेटियों की अस्मत लुट रही है। अब किसान व नवजवानों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। जिसका नतीजा देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम हैं। भाजपा को करारी हार मिलने के बाद पार्टी 2019 की तैयारी में डर के कारण जीएसटी में कर दरें कम कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, नगरपालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, मनोज यादव, अरशदखान, साहबलाल द्विवेदी, गोपीचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें