फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद सुस्त होने पर डीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद की समीक्षा की। खरीद की रफ्तार सुस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई वहीं स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मानक के नाम पर अनावश्यक परेशान न किया जाए। जहां इस तरह की शिकायतें आ रही है वहां जाकर अधिकारी निरीक्षण कर लें।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों पर नजर रखें। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए केंद्रों पर जाएं। अगर किसी केंद्र में अनावश्यक रूप से किसान को परेशान किया जाए तो क्रय केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम से कहा कि केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बैनर, बोरा आदि की व्यवस्थाएं जांच लें। वहीं, केंद्र में टोल फ्री नंबर दर्ज होना चाहिए। डीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों से गांवों की संबंद्धता खत्म कर दी गई है। कोई भी किसान किसी भी केंद्र में धान की बिक्री कर सकता है। डीएम ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन वह केंद्रों का निरीक्षण करें और रिपोर्ट उनके कैंप कार्यालय में दें। धान खरीद में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही। लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को सक्रियता बरतने के लिए कहा। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार व सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें