फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले प्रेमी युगल ने बनाया था वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बकेवर थाने के गुटैयाखेड़ा गांव में प्रेमी युगल की मौत के पहले बनाया वीडियो जांच के दौरान पुलिस सामने ले आई है। वीडियो में युगल ने मौत के बाद एक होने के लिए एक जगह पर सुपुर्द ए खाक किए जाने की ख्वाहिश जाहिर की है। प्रेमी ने वीडियो अपने रिश्तेदार और गहरे दोस्त को भेजा था। उसने दूसरे दिन शव मिलने के बाद वीडियो चेक किया लेकिन दहशत में किसी को बता नहीं सका।
विज्ञापन


बता दें कि गुटैयाखेड़ा गांव निवासी मुमताज और सरवरी रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। दोनों के तीन नवंबर को सुजावलपुर गांव के बलवंत सिंह के खेत में शव फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। वह दोनों दो नवंबर की रात घरों से भाग निकले थे। दोनों एक दूसरे की बाहों में थे। हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका जाहिर की गई थी। पुलिस को मौके से मोबाइल बरामद हुआ था। बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी ने थाने में रविवार को दोनों पक्ष बुलाए।

उनके सामने मुमताज के बनाए वीडियो का खुलासा किया। मुमताज ने वीडियो बनाकर अपने दोस्त सद्दाम के मोबाइल में घटना की रात एक बजकर 57 मिनट में भेजा था। उसी वीडियो को मुमताज ने अपने भाई के मोबाइल
विज्ञापन


में भी भेजा था लेकिन वह सेंड नहीं हो सका था। पुलिस ने सद्दाम का मोबाइल परिवार के सामने पेश किया। दोनों परिवारों ने शंका समाधान होने पर पुलिस का आभार जताया। मुमजात के मोबाइल पर रिकार्डिंग भी मिली है। जिसमें दोनों की कब्र एक जगह पर बनाने की बात कही है। दोनों परिवारों के एक साथ मिलकर रहने की इच्छा जाहिर की। आवाज सुनकर परिवारों ने अपने मुमताज और सरवरी की आवाज होने की पुष्टि की। दोनों रिश्ते में मामा भांजी थे। उन्हें लगता था कि एक दूसरे के पहले से रिश्तेदार होने के कारण परिवार के लोग नए रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगे। इसी वजह से आत्महत्या का फैसला लिया।
विज्ञापन

बकेवर में प्रेमी युगल का मामला-
आत्महत्या के पहले प्रेमी युगल बनाया था वीडियो
- मुमताज ने दोस्त के मोबाइल पर भेजा था वीडियो संदेश
- दोनों ने जताई थी मौत के बाद एक जगह पर कब्र बनाने की ख्वाहिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें