फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में खड़ी गन्ने लदी ट्राली में बाइक चालक घुसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर-करमपुर के पास सर्विस रोड पर बाइक से जा रहा एक युवक अंधेरे में खड़ी गन्ने से लदी ट्राली में पीछे से जा घुसा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ग्राम महारथपुर निवासी शिव सिंह (40) पुत्र सीताराम रविवार की रात लगभग 8:45 बजे गांव से बाइक से औरैया की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक फतेहपुर-करमपुर के पास पहुंची ही थी। कि तभी सर्विस रोड पर अंधेरे में गन्ने से लदी खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली दिखाई न देने के कारण युवक उसमें पीछे से बाइक सहित जा घुसा। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्विस रोड पर अंधेरे में लदी खड़ी ट्राली के मालिक का पता किया जा रहा है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें