फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू पीएचसी में नहीं मिले कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। शुक्रवार को कहिंजरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का तहसीलदार राजीव उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारी नदारद मिले। अस्पताल में सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद मिले।
विज्ञापन

तहसीलदार राजीव उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को कहिंजरी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में अस्पताल में तैनात डॉ. अंसुल, फार्मासिस्ट रेखा, गीता व रामा अनुपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामरानी व चपरासी सुमित उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई नहीं थी। चारो ओर गंदगी फैली थी। तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई की संस्तुति करते हुए निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही इसी अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस समय भी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें