फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन पर जिलाधिकारी ने जोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा (कानपुर)। शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत घाटमपुर, पतारा और भीतरगांव विकास खंडों में बैठकों के आयोजन किए गए। जिनमें प्रमुख रूप से केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने और उनको धरातल पर लाने के लिए जोर दिया गया। पतारा विकास खंड सभागार में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बैठक की। घाटमपुर और भीतरगांव में खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठकें हुईं।
विज्ञापन

पतारा विकास खंड मुख्यालय में डीएम ने ग्राम प्रधानों से वार्ता कर समस्याएं पूछीं। प्रधानों ने बताया कि ग्रामीण शौचालय के तहत अधिकांश लाभार्थी शासन और विभाग के तय मानक के अनुरूप एक-एक मीटर व्यास के दो गड्ढे बनवाने में सहमत नहीं होते। उसकी जगह एक ही गहरा गड्ढा बनवाने पर जोर देते हैं। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव में जागरूकता फैलाने के लिए अलख जगाने की अपील की।
ब्लाक सभागार में बैठक करने के बाद डीएम ने ओडीएफ गांव जहांगीराबाद और हिरनी का दौरा किया। हिरनी गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव के बाहर कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर बनवाए गए अंडरपास पुल पर बारिश का पानी भरने से परेशानी हो रही है। जहांगीराबाद गांव में वर्ष 2017-18 में मात्र 7 आवास दिए जाने की बात कही गई। डीएम ने पात्रता सूची बनवाकर और आवास देने की बात कही। ब्लाक मुख्यालय में ट्राईसाइकिलों का ढेर जमा देख उनको जल्द वितरित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जहांगीराबाद गांव में प्रधानमंत्री आवासों और ग्रामीण शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति देखी। गांव की गलियों में कई जगह जलभराव और कीचड़ देख खड़ंजे को ऊंचा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के साथ परियोजना निदेशक केके पांडेय, खंड विकास अधिकारी एसएन सिंह, एडीओ मनोज कुमार और खंड शिक्षाधिकारी नीरज उमराव सहित अन्य अधिकारी और कई ग्राम प्रधान भी थे।
भीतरगांव प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी सौरभ कुमार बर्नवाल ने मातहतों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को ही देने और दलालों के चंगुल से मुक्त रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में पूर्ण सावधानी बरतने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें