फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर विदेशी पर्यटक से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा- बरेली हाईवे पर बुधवार रात अंडमान निकोबार निवासी का बैग कार सवार तीन युवकों ने लूट लिया। उसेे गाड़ी से धक्का मार कर नीचे उतारने के बाद कार सवार भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


अंडमान निकोबार निवासी सैमुअल अलवर्ट (45) बुधवार को बस से पीलीभीत से आया था। फर्रुखाबाद भ्रमण के बाद वह ग्वालियर जाने के लिए शहर से कार किराये पर लिया। आरोप है कि देर रात ग्वालियर जाते समय इटावा- बरेली हाईवे पर बघार नाले के पास कार सवार तीन युवकों ने उसे धक्का देकर नीचे उतार दिया। उसका

बैग लूट लिया। इसके बाद वे भाग निकले। पीड़ित रात में मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला बताकर उसको शहर कोतवाली भेज दिया। मोहम्मदाबाद कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। इस कारण वहां भेज दिय गया है। पूछताछ
विज्ञापन



के दौरान पीड़ित ने बताया कि बैग में कपड़े, रुपये और कुछ कागज थे। बैग में कितने रूपये से यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसकी भाषा समझ में नहीं आने की वजह से पुलिस भी कुछ समझ नहीं पा रही है। शहर कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि पीड़ित ने जानकारी दी है। घटना स्थल मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। वहीं पर रिपोर्ट दर्ज होगी। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इटावा- बरेली हाईवे पर विदेशी से लूटपाट
अधेड़ से तीन युवकों ने बैग लूटा
अंडमान निकोबार का रहने वाला है पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें