फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। पड़ोसी दबंग ने दलित युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसकर सरेशाम दुराचार किया। इतना ही नहीं मारपीट कर कान से सोने के झुमके भी उतार लिए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लगभग 22 वर्षीय दलित विवाहिता ने बिसंडा थाना क्षेत्र की ओरन चौकी में दी तहरीर में बताया कि रविवार (21 जनवरी) की शाम करीब पांच बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का बुद्धविलास यादव उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कान से सोने के झुमके उतार लिए। जाति सूचक शब्द कहे और धौंस-धमकी दी। युवती ने यह भी बताया कि घटना के वक्त दूसरा पड़ोसी रामलाल उसके दरवाजे की कुंडी पकड़े खड़ा रहा।

युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी शादी पिछले वर्ष हुई थी। कोई संतान नहीं है। मायका फतेहगंज थाना क्षेत्र में है। घटना के समय पति सब्जी लेने बाजार गया था। सास ईंट पाथने बाहर गई हुई है।
विज्ञापन


बिसंडा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर बुद्धविलास यादव और रामलाल उर्फ डाक्टर के विरुद्ध धारा 376, 452, 323, 504, 506 आईपीसी व 3 (1) व 3 (2) 10, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घर में घुसकर सरेशाम दलित युवती से दुराचार
युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारापीटा भी
घर में अकेली थी युवती, कान के झुमके भी लूटे
दो पड़ोसियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट, दोनों फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें