फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वसंत ऋतु का आगमन नई फसल के उगने और फूलों के खिलने का त्योहार है। यह त्योहार माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती का पूजा अर्चन किया जाता है। पुरानी मान्यता है कि आज से बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई जाती है ताकि पूरे जीवन उन पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहे।
विज्ञापन


सोमवार को वसंत पंचमी है। इसे लेकर मंदिरों व स्कूलों में शनिवार से ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। वसंत पंचमी को ज्ञान व बुद्धि की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रुप में मनाते है। इसलिए आज के दिन इनकी पूजा विशेष फलदायी होती है।

इस दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा कर विद्या, बुद्धि, कला व ज्ञान का वरदान प्राप्त किया जा सकता है। झांसी रोड पुराना रामनगर स्थित नृसिंह भगवान के मंदिर में हर वर्ष वसंत पंचमी से लेकर नवमी तक मेला लगता है। इस पांच दिवसीय मेले को देखने के लिए आस पास के गांवों से लोग आते है।
विज्ञापन


वसंत पंचमी को लेकर यहां विशेष तैयारियां की जा रहीं है। मंदिर के पुजारी पं. अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि यह मंदिर लगभग तीन सौ साल पुराना है। कुछ दिनों बाद यहां मेला की शुरुआत हुई थी, जो आज भी जारी है। बताया कि इस वर्ष सोमवार को वसंत पंचमी पड़ रही है।

पिछले कई वर्षों से मेले व मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे विभूति विक्रम वेद व शरद भट्ट ने बताया कि वसंत पंचमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह भगवान नरसिंह का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद पूजन अर्चन कर हवन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही मेले की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


मां सरस्वती के पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी
नरसिंह मंदिर प्रांगण में लगेगा पांच दिवसीय मेला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें