शमसाबाद। शमसाबाद और हजियापुर विद्युत उपकेंद्र की लाइन में खराबी आने के कारण करीब 300 गांव और कसबे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। फाल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को करीब 24 घंटे लग गए। इसके बाद बिजली सप्लाई शुरू होने पर ग्रामीणों को राहत मिली।
शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार लाइन में मंगलवार की रात फाल्ट आ गया था। इससे करीब 270 गांव और कसबा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। हजियापुर विद्युत उपकेंद्र के फीडर की 11 हजार लाइन में
फाल्ट आने के कारण 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों को फाल्ट खोज कर ठीक करने के अफसरों ने निर्देश दिए। बुधवार शाम को कर्मचारियों ने फाल्ट मिलने पर उनको ठीक किया। तब कहीं जाकर 24 घंटे बाद 300 गांव और कसबा की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
24 घंटे बाद शुरू हुई 300 गांवों की बिजली
लाइन में फाल्ट आने से ठप हुई थी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो