फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से डिस्चार्ज हाेकर सीधे जेल पहुंचे बाहुबली मुख्तार अंसारी

Thu, 11 Jan 2018 05:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विज्ञापन
मऊ सीट से बसपा के बाहुबली व‌िधायक मुख्तार अंसारी 8 महीनाें से बांदा जेल में सजा काट रहे थे। मंगलवार काे जब उनकी पत्नी अफसा अंसारी उनसे म‌िलने पहुंची थी ताे चाय पीने के दाैरान द‌िल का मुख्तार काे ‌द‌िल का दाैरा पड़ा था। ज‌िसके बाद दाेनाें काे बांदा ज‌िला अस्पताल ले जाया गया था। हालत ब‌िगड़ने पर उन्हें लखनऊ भेज द‌िया गया था। मुख्तार काे अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद सीधे बांदा जेल ले जाया गया है। 

 

 

8 महीनाें से बांदा जेल में बंद यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की जेल में अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के PGI में भर्ती कराया गया था। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल ने फिट बताया है।

विज्ञापन

 

 

सभी मेडिकल टेस्ट सामान्य निकले हैं। उनको दिल की कोई गंभीर बीमारी नहीं निकली है। वहीं डिस्चार्ज करके बांदा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं मुख्तार के परिवारजन इस बात नाराज हैं क्योंकि वो अभी उन्हें अस्पताल में रखना चाहते थे।

 

लेकिन उनको डिस्चार्ज करके जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं विधायक के प्रतिनिधि ने सरकार पर इलाज में अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मुख्तार के भाई ने धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि हमारी सरकार होती तो हम बताते कि क्या करना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें