अमर उजाला ब्यूरो
उरई। जिले के प्रभारी मंत्री व राज्य कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जयकुमार जैकी ने बुधवार को शहर के मोहल्ला बघौरा रोड में बनाई जा रही गौशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन किया के साथ 245.25 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
नगर पालिका के तत्वावधान में शहर के बघौरा बाईपास पर गौशाला निर्माण व विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम जिलाधिकारी मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी उपस्थित रहे। सबसे पहले प्रभारी मंत्री ने शहर के मछली बाजार स्थित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बघौरा रोड पर लगभग चार एकड़ में बनने वाले गौशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपने छह माह के कार्यकाल में हर वर्ग को संतुष्ट किया है। सरकार ने जहां कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को कर्ज माफ ी के तहत बड़ी राहत दी है तो वही अन्ना प्रथा से जूझ रहे किसानों के लिए जिले में गौशालाएं बनाई जा रही हैं। सांसद भानू वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हिता सोचने वाली पार्टी है।
जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने कहा कि नहर विभाग के सभी अधिकारियों को जिले की सभी नहरों को फुल गेज से चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द टेल तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। गौशाला के साथ साथ जिले में सभी पशुपालिकों को सख्त चेतावनी दे दी गई है कि वह अपने पालतू जानवारों को आवारा न छोड़ें। अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सीडीओ एसपी सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के लिए तरह तरह की योजनाएं चला रही हैं। इस दौरान विधायक गौरी शंकर वर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन, मूलचन्द निरंजन ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान अवसर अपर जिलाधिकारी न्यायिक गुलाब चंद्र, नगर मजिस्ट्रेट एनपी पांडे, ईओ रविंद्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन, जिला जदयू अध्यक्ष रामराजा निरंजन उपस्थित रहे।