फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से आवेदक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंप्यूटर व स्मार्ट फोन न मिलने के विरोध में लेखपालों के ई-डिस्ट्रिक कार्य बहिष्कार का खामियाजा आवेदकों को भुगतान पड़ रहा है। कार्य बहिष्कार के चलते आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभ्यर्थी भटक रहे हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर 17 अक्तूबर से जिला लेखपाल संघ के बैनर तले जिले के सभी लेखपालों ने ई-डिस्ट्रिक कार्य का बहिष्कार कर रखा है। बताया गया कि लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते सदर तहसील में आय, जाति व मूल निवास के करीब चार सैकड़ा से ज्यादा फार्म लंबित हैं। प्रमाण पत्र न बनने से स्नातक व परास्नातक में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले


छात्र-छात्राओं के आगे भी समस्या खड़ी हो रही है। बुधवार को कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया की दीक्षा और गढ़ी कोहना की फातिमा तहसील में आय व जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आईं तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। इन लोगों ने बताया कि उन्होंने करीब 10 दिन पहले आय व जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए थे, लेकिन प्रमाण पत्र बनकर नहीं मिले हैं। जिला लेखपाल संघ के उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 31 अक्तूबर तक ई-डिस्ट्रिक प्रणाली कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि ई-डिस्ट्रिक प्रणाली के तहत आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया आनलाइन होने के बाद सपा सरकार में लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन देने का वादा किया गया था। वादा पूरा होने पर लेखपाल कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।


नहीं हो सकती वैकल्पिक व्यवस्था
लेखपालों के कार्य बहिष्कार से आय, जाति व मूल निवास प्रमाणपत्र का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रमाण पत्र जारी करने की वैकल्पिक व्यवस्था इसलिए नहीं की जा सकती, क्योंकि शासनादेश के तहत लेखपालों की साइट व उन्हीं की आईडी से ही प्रमाणपत्र का कार्य आगे बढ़ेगा। राजीव निगम (तहसीलदार सदर)
विज्ञापन



लेखपालों के कार्य बहिष्कार से लोग परेशान
आय, मूल व जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे अभ्यर्थी
कंप्यूटर व स्मार्ट फोन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर हैं लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें