फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। जिला अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराई गई महिला की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर जलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को अस्पताल चौकी लेकर गई और कार्रवाई की बात कहकर शांत कराया। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।


बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव विसेनमऊ निवासी मन्नो देवी (24) पत्नी रामशरन मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियाें में झुलस गई थीं। गंभीर हालत में ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मौरावां के रंजीतखेड़ा निवासी मृतका का भाई रामनरेश रिश्तेदारों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। रामनरेश ने मन्नो के पति रामशरन व
विज्ञापन
विज्ञापन


सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। मृतका के भाई रामनरेश का कहना था कि दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। पूरी न होने पर बहन को जलाकर मार दिया। भाई रामनरेश ने बताया कि मन्नो का विवाह वर्ष 2012 में हुआ था। मृतका मन्नो देवी की एक लड़की शिवानी (5) है। उसने बताया कि दो साल पहले इन लोगों ने घर की एक और महिला को इसी तरह से मौत के घाट उतारा था। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई कमलेश्वर यादव ने बताया कि तहरीर आई है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर जलाकर मार देने का लगाया आरोप,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें